Friday, January 16, 2026
Homeउत्तर प्रदेशझांसी सड़क हादसा : छिरौना नहर में जवारे विसर्जित करने आए थे...

झांसी सड़क हादसा : छिरौना नहर में जवारे विसर्जित करने आए थे पण्डोखर के श्रद्धालु

– मार्ग दुर्घटना में सात महिलाएं समेत 11 की मौत

झांसी(हि. स.)। चिरगांव थाना क्षेत्र में सवारियों से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली जानवर को बचाने के चक्कर में पानी से भरी खाई में पलट गई। मार्ग दुर्घटना में 11 लोगों की मृत्यु हुई है। मृतकों में सात महिलाएं और चार बच्चे है, जिनकी पहचान कर ली गई है। जबकि छह से अधिक बच्चे घायल है। ये सभी श्रद्धालु मध्य प्रदेश के दतिया स्थित पण्डोखर से जवारे विसर्जित करने के लिए छिरौना नहर पर आ रहे थे।

शुक्रवार दोपहर के समय पंडोखर से चिरगांव की ओर एक ट्रैक्टर ट्राली आ रहा था। इसमें इसमें 30-32 सवारियां बैठी थी। चिरगांव थाना क्षेत्र में पहुंचते ही अचानक आये जानवर को बचाने के दौरान बेकाबू ट्रैक्टर ट्राली पानी से भरी खाई में पलट गई। इससे चीख-पुकार मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए राहत बचाव कार्य शुरु कर दिया। मार्ग दुर्घटना में सात महिलाएं और चार बच्चों की मृत्यु हो गई। जबकि छह लोग घायल है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया।

मृतकों की हुई पहचान, छह घायल

पुलिस ने सभी मृतकों की पहचान काफी देर बाद की। मरने वालों में सात महिलाएं शामिल है, जिनमें पुष्पा देवी, मुन्नी देवी, सुनीता देवी, पूजा, राजो, प्रेमवती और कुसमा है। चार बच्चे कस्या, परी, अनुष्का और अभि शामिल है। जबकि घटना संध्या, भूरी, राजवती समेत छह अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं। समाचार लिखे जाने तक पुलिस अधीक्षक विवेक त्रिपाठी व सीओ मौठ समेत कई थानों की पुलिस ने घटना स्थल पर मोर्चा संभालते हुए स्थिति को नियंत्रित कर लिया था।

RELATED ARTICLES

Most Popular