Tuesday, February 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशझांसी : पूर्व राज्यसभा सांसद का फेसबुक अकाउंट हैक, मुकदमा दर्ज

झांसी : पूर्व राज्यसभा सांसद का फेसबुक अकाउंट हैक, मुकदमा दर्ज

झांसी (हि.स.)। समाजवादी पार्टी (सपा) नेता व पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ चन्द्रपाल सिंह यादव का फेसबुक अकाउंट हैक होने का मामला प्रकाश में आया है। राज्यसभा सांसद को मामले की जानकारी हुई तो रविवार को थाना पहुंचकर अज्ञात के खिलाफ उन्होंने मामला दर्ज कराया। 

सीपरी बाजार पुलिस को तहरीर देते हुए डॉ यादव ने बताया कि उनका फेसबुक हैक कर लिया गया है। उन्हें इस बात की जानकारी तब हुई जब उनके परिचितों के द्वारा उन्हें फोन करके बताया गया कि उनकी आईडी से तमाम लोगों से रुपयों की मांग की जा रही है। 
हैकिंग की सूचना पाने के बाद रविवार को पूर्व सांसद स्वयं सीपरी थाना पहुंचे। उन्होंने तहरीर देते हुए अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज करवाया। थाना प्रभारी एके सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular