झांसी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में हुए पंचायत चुनाव के बाद निर्वाचन टीम द्वारा अपने अधूरे कार्य को पूरा किया जा रहा है। जिसके चलते जिले के खण्ड विकास कार्यालय मऊरानीपुर के सभागार में कार्य के लिए आये एआरओ के साथ ग्राम विकास अधिकारी द्वारा एडीओ पंचायत के कार्यालय में ही गाली गलौज करते हुए जमकर मारपीट कर दी गई।
घटना सबसे बड़ी तहसील व खंड विकास कार्यालय मऊरानीपुर का है। जहां संतलाल जेई लघु सिंचाई विभाग झांसी को एआरओ नियुक्त किया गया था। मंगलवार को पंचायत चुनाव के बाकी कार्य सम्पन्न कराने के लिए मऊरानीपुर आए एआरओ संतलाल के साथ खंड विकास कार्यालय मऊरानीपुर में तैनात एक सचिव द्वारा गाली-गलौज करते हुए जमकर मारपीट कर दी गई। बताया गया है कि घटना एडीओ पंचायत के कार्यालय में ही हुई है। पीड़ित संतलाल एआरओ द्वारा इस घटना की शिकायत उच्चाधिकारियों से करते हुए सख्त कार्यवाही करने की मांग की है।
जब इस सम्बंध में एडीओ पंचायत महेंद्र पटेल व खंड विकास अधिकारी से जानकारी चाही तो उन्होंने बताया कि उन्हें दोनो लोगों के बीच मारपीट करने की सूचना तो प्राप्त हुई है। जिसके चलते जांच कर उचित कार्यवाही की जा रही है।
झांसी : पंचायत चुनाव के लिए तैनात एआरओ के साथ सचिव ने की मारपीट
RELATED ARTICLES
