Thursday, April 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशझांसी नगर निगम सीट पर भाजपा की हैट्रिक

झांसी नगर निगम सीट पर भाजपा की हैट्रिक

– भाजपा के बिहारी लाल 83 हजार से अधिक मतों से विजयी

झांसी(हि.स.)। नगर निगम झांसी में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जीत का परचम लहराया है। इसके साथ ही भाजपा की यह निकाय चुनाव में लगातार तीसरी जीत है। भाजपा के उम्मीदवार बिहारी लाल आर्य ने करीब 83 हजार से अधिक मतों से अपने प्रतिद्वंदी कांग्रेस के उम्मीदवार अरविंद कुमार बबलू को माता दी है।

भाजपा के बिहारी लाल को पूरे 25 चरण में कुल एक लाख 23 हजार 451 मत प्राप्त हुए हैं। उनसे लगातार पीछे चल रहे कांग्रेस के उम्मीदवार अरविंद कुमार बब्लू काे 39 हजार 903 मत मिले हैं। इस प्रकार भाजपा के बिहारीलाल आर्य ने 83 हजार 548 मतों से परास्त किया है।

इसके अलावा तीसरे स्थान पर बसपा के भगवान दास फुले को 21 हजार 570 मत प्राप्त किए हैं।सपा उम्मीदवार सतीश जतारिया को 21 हजार 29 मत पाकर संतुष्ट होना पड़ा। जबकि आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार नरेश वर्मा को कुल पांच हजार 621 मत मिले। वहीं बुंदेलखंड क्रांति दल के उम्मीदवार शिवदयाल को महज एक हजार 568 मत प्राप्त हुए। इसके इतर नोटा को दो हजार 850 मत देकर मतदाताओं ने अपना विरोध भी जताया। कुल 25 चक्र की मतगणना में पहले चक्र की मतगणना से भाजपा ने बढ़त बना ली थी और उसके बाद फिर बिहारी लाल आर्य ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। जबकि कांग्रेस ने कुछ देर तक भाजपा के उम्मीदवार को टक्कर देते हुए उनका पीछा किया, लेकिन कुछ ही चक्रों के बाद वह बहुत दूर निकल गए।

यह भारतीय जनता पार्टी की निकाय चुनाव में लगातार तीसरी जीत है। इससे पहले सामान्य सीट पर रामतीर्थ सिंघल और उससे पहले अनुसूचित जाति की सीट पर किरण राजू बुकसेलर महापौर पद पर जीत का परचम लहरा चुकी हैं।

महेश/मोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular