– हत्या के बाद स्वयं थाने जाकर आरोपित पति ने पुलिस को बताई पूरी घटना
झांसी(हि.स.)। मऊरानीपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को एक युवक ने अवैध संबंधों के शक में पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपित पति खुद ही थाने पहुंचकर पुलिस को पूरी घटना के संबंध में अवगत कराया। पुलिस ने घटनास्थल से हत्या में इस्तेमाल किया हथियार और शव को पोस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच शुरु कर दी है। पुलिस आरोपित पति को मानसिक रोगी बता रही है।
मऊरानीपुर थाना क्षेत्र के कादम्बली मोहल्ला निवासी अय्यूब खान जूते-चप्पल का कारोबारी है। लगभग 13 वर्ष पूर्व उसकी शादी मिर्जापुर निवासी रोशन से हुई थी। अय्यूब के तीन बच्चे भी हैं। कुछ समय से अय्यूब को शक था कि उसकी पत्नी का किसी अन्य व्यक्ति के साथ सम्बंध हैं। इसी को लेकर दोनों के बीच तनाव बना रहता था। कई बार घर में दोनों में झगड़ा भी हुआ। बुधवार को अय्यूब ने इसी के चलते पत्नी की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपित पति ने थाने पहुंचकर पूरी वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकरा। पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लेने के बाद घटनास्थल पर पहुंची और जांच के बाद महिला के शव को पोस्टमार्टम भेजा। हत्या में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया है।
इस सम्बंध में प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपित अय्यूब खान मानसिक रुप से विक्षिप्त नजर आ रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि लोगों पर शक करना उसकी आदत में सुमार सा हो गया था। संभवतः ऐसी कोई वजह के चलते उसने इतना घातक कदम उठाया हो। फिलहाल मामले की पड़ताल की जा रही है।
झांसी : अवैध सम्बंधों के शक में धारदार हथियार से गला रेतकर पत्नी की हत्या
RELATED ARTICLES
