Sunday, April 5, 2026
Homeउत्तर प्रदेशज्वाला देवी ने अमृत महोत्सव पर निकाली तिरंगा यात्रा

ज्वाला देवी ने अमृत महोत्सव पर निकाली तिरंगा यात्रा

प्रयागराज (हि.स.)। ज्वाला देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गंगापुरी प्रयागराज में बुधवार को आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। जिसने एक सुंदर झांकी के रूप में समाज में जनचेतना का कार्य किया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि किलकारी हॉस्पिटल के संचालक डॉ युगांतर पाण्डेय, विशिष्ट अतिथि रज्जू भैया प्रसार समिति के मंत्री नागेन्द्र, प्रदेश निरीक्षक काशी प्रान्त रामजी सिंह तथा मुकुंद तिवारी पार्षद रसूलाबाद तेलियरगंज ने भारत माता की आरती करने के पश्चात तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर आचार्य संदीप कुमार मिश्र ने अमृत महोत्सव कार्यक्रम की उपादेयता व महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के प्रमुख आचार्य जनार्दन प्रसाद दुबे ने बताया कि कार्यक्रम में भैया-बहनों ने बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग किया। जिसमें वीरांगना लक्ष्मीबाई स्वाति राय, भारत माता प्रांजलि राय, महात्मा गांधी प्रियांशु यादव, भगत सिंह राज पाण्डेय, चंद्रशेखर आजाद यश मिश्रा, डॉ अंबेडकर ऋषि पाण्डेय, सुभाषचंद्र बोस आदित्य त्रिपाठी, अशफाक उल्ला खाँ प्रियांशु सिंह, रानी दुर्गावती पूर्वी गुप्ता, मंगल पाण्डेय, गरिमा मिश्रा, सैनिक कार्तिक धूरिया के रूप में प्रतिभाग किया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य युगल किशोर मिश्र व प्रबंधक एवं प्रबंध समिति के सभी सदस्यों ने कार्यक्रम के आयोजन हेतु सभी आचार्य, भैया-बहनों एवं अभिभावकों के सहयोग के लिए बधाई दी। इस अवसर पर मातृभारती की पूनम त्रिपाठी, रचना मिश्रा, वीनू सक्सेना एवं विद्वत परिषद के निर्मल द्विवेदी, एस.एन त्रिपाठी, जगदीश त्रिपाठी, विक्रम बहादुर सिंह, सुमन्त पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।

विद्या कान्त

RELATED ARTICLES

Most Popular