ज्येष्ठ माह के चौथे मंगलवार को जगह-जगह हुआ विशाल भंडारे का आयोजन
सुलतानपुर हि.स.)।ज्येष्ठ मास के चौथे बड़े मंगलवार के शुभ अवसर पर शहर से लेकर गांव तक जगह जगह वृहद भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
नगर के डाक खाना चौराहा, रामकली चौराहा, शाहगंज , तिकोनिया पार्क सहित जगह जगह सरबत एवं प्रसाद का वितरण किया गया। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य संदीप सिंह द्वारा दरियापुर स्थिति विशाल मार्ट के सामने बजरंगबली की विधिवत पूजन अर्चन करने के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।वहीं भाजपा के जिला उपाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश जयसवाल के संयोजकत्व एवं पूर्व पालिका अध्यक्ष व भाजपा के जिला उपाध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल के संयोजकत्व में पयागीपुर चौराहे पर अलग-अलग विधिवत पूजन अर्चन करने के बाद भंडारे का आयोजन हुआ जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। समाजसेवी सुरेश सिंह बिसेन द्वारा अमिलिया बिसुई में ज्येष्ठ माह के चौथे मंगलवार के अवसर पर हजारों लोगों को शरबत का वितरण किया गया।
दयाशंकर
