Sunday, February 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेशज्ञापन देने गये अजय लल्लू को रोका गया, किया प्रदर्शन

ज्ञापन देने गये अजय लल्लू को रोका गया, किया प्रदर्शन

लखनऊ(हि.स.)। उप्र कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू गुरुवार को राजभवन में राज्यपाल को कानून व्यवस्था के बिगड़े हालात पर ज्ञापन देने पहुंचे। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञापन देने के लिए राजभवन में जाने लगे तो उन्हें रोका गया। सुरक्षाकर्मियों के रोके जाने पर अजय लल्लू ने राजभवन के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन किया।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू के साथ आराधना मिश्रा, एमएलसी दीपक मिश्रा सहित दो दर्जन से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजभवन के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन देने अड़ गये। इसके बाद मौके पर पुलिस अधिकारियों ने उन्हें प्रदर्शन करने से रोका लेकिन वे नहीं माने।

कुछ मिनटों के बाद राजभवन कार्यालय से कांग्रेस के पांच लोगों के प्रतिनिधि मंडल को शाम पांच बजे ज्ञापन देने के लिए बुलाया गया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू और कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेश सरकार पर कानून व्यवस्था न संभाल पाने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की गयी।

RELATED ARTICLES

Most Popular