Saturday, March 21, 2026
Homeउत्तर प्रदेशज्ञानवापी परिसर में शिवलिंग के जलाभिषेक करने जाने पर पुलिस बल ने...

ज्ञानवापी परिसर में शिवलिंग के जलाभिषेक करने जाने पर पुलिस बल ने रोका

शिवसैनिकों ने काशी विश्वनाथ धाम में की कारसेवा,दर्शन पूजन

वाराणसी (हि.स.)। ज्ञानवापी मस्जिद में कमीशन की कार्यवाही के दौरान वजूखाने में मिले शिवलिंगनुमा आकृति के दर्शन और सावन माह में जलाभिषेक को लेकर हिन्दूवादी संगठन मुखर हो रहे है। शुक्रवार को ज्ञानवापी परिसर में शिवलिंग का जलाभिषेक करने पहुंचे शिवसैनिकों को पुलिस बल के साथ मौजूद अफसरों ने काशी विश्वनाथ धाम के गेट नंबर चार पर रोक दिया। इससे नाराज शिवसैनिकों ने धरने पर बैठकर नारेबाजी शुरू कर दी। दशाश्वमेध एसीपी अवधेश पांडेय और अन्य अफसरों ने न्यायालय के आदेश को बताया और कहा कि शिवसैनिकों श्री काशी विश्वनाथ धाम में कारसेवा करने के साथ दर्शन पूजन कर सकते है।

अफसरों के समझाने पर शिवसैनिक मान गये और अफसरों को पत्रक सौंपने के बाद धाम में हर—हर महादेव का उद्घोष कर कारसेवा में जुट गये। शिवसैनिकों ने पूरे मंदिर परिसर की साफ सफाई और दर्शन पूजन के बाद अन्नपूर्णा मंदिर में भी साफ सफाई करने के बाद माता का दर्शन किया और अन्नपूर्णा अन्नक्षेत्र में भोग ग्रहण किया।

शिवसेना के प्रदेश प्रमुख अजय चौबे ने मीडिया कर्मियों से बातचीत में कहा कि विगत तीन दशक से हम लोग बाबा विश्वनाथ की कार सेवा करते आ रहे हैं। आज हम लोगों ने गेट नंबर-चार पर धरना दिया और पूछा कि आज कारसेवा कहां करेंगे? आदिविश्वेश्वर में या विश्वनाथ जी में? । इस पर पुलिस अफसरों ने न्यायालय के आदेश का हवाला दिया, जिसके बाद हम लोगों ने श्री काशी विश्वनाथ धाम के प्रांगण में साफ-सफाई की और दर्शन पूजन किया।

श्रीधर

आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular