Saturday, March 28, 2026
Homeउत्तर प्रदेशज्ञानवापी के सर्वे से सच सामने आएगा : भूपेन्द्र चौधरी

ज्ञानवापी के सर्वे से सच सामने आएगा : भूपेन्द्र चौधरी

-केशव प्रसाद मौर्य, पूर्व मंत्री मोहसिन रजा का भी आया बयान

लखनऊ(हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने ज्ञानवापी सर्वे के मामले में आए उच्च न्यायालय के फैसले का स्वागत किया है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि न्यायालय के निर्णय को स्वीकार करते हुए सभी को सहयोग करना चाहिए। ज्ञानवापी के सर्वे से सच सामने आएगा। ज्ञानवापी में जो भी प्रत्यक्ष रूप से परिलक्षित हो रहा है, वह ऐतिहासिक सच्चाई है। करोड़ों लोगों की आस्था से जुड़ा हुआ विषय है। ज्ञानवापी की ऐतिहासिक वास्तविकता को सभी को समझना चाहिए और स्वीकार भी करना चाहिए। न्यायालय की प्रक्रिया का पूर्ण सम्मान है।

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि एएसआई सर्वे से मंदिर तोड़ने का सच सामने आएगा।

भाजपा के विधान परिषद सदस्य व उप्र हज कमेटी के चेयरमैन मोहसिन रजा ने कहा कि संवाद से ही रास्ता निकलता है। मुस्लिम पक्षकारों को आगे आना चाहिए। वार्ता करनी चाहिए। वार्ता से ही कोई न कोई हल निकलेगा।

बृजनन्दन/दिलीप

RELATED ARTICLES

Most Popular