रामपुर(हि.स.)। ईडी की टीम बुधवार को समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व विधायक आजम खान के जौहर यूनिवर्सिटी पहुंची है। यहां पर स्थानीय प्रशासन भी मौजूद है।
स्थानीय भाजपा नेता आकाश सक्सेना ने आजम के खिलाफ आय से अधिक सम्पत्ति के मामले में शिकायत की थी। उन्होंने अपनी शिकायत में कहा था कि सत्ता में रहते आजम खान ने अपने पद का दुरुपयोग किया था। सपा विधायक के खिलाफ ईडी ने आय से अधिक संपत्ति के मामले की जांच शुरू की है।
इसी के तहत बुधवार को ईडी के ज्वाइंट डायरेक्टर अमित मिश्रा अपनी टीम के साथ जौहर यूनिवर्सिटी पहुंचे। यहां पर टीम जमीन की पैमाइश करा रही है। यूनिवर्सिटी की जमीन कहां तक है और किन किसानों से ली गई, इसके बारे में भी पता लगा रही है। समाचार लिखे जाने तक ईडी अपनी जांच कर रही है।
दीपक
