Thursday, February 19, 2026
Homeउत्तर प्रदेशजौनपुर : होमगार्ड की बेटी से दुष्कर्म के बाद हत्या, चार लोग...

जौनपुर : होमगार्ड की बेटी से दुष्कर्म के बाद हत्या, चार लोग हिरासत में

जौनपुर (हि.स.)। बदलापुर कोतवाली क्षेत्र स्थित गांव में आरोपा है कि बुधवार को होमगार्ड की बेटी के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

बदलापुर क्षेत्र के एक गांव में रहने वाला होमगार्ड की 17 वर्षीय पुत्री का अर्धनग्न शव बुधवार की सुबह घर से करीब सात सौ मीटर दूर सिवान में तालाब के किनारे पाया गया। इसके बाद घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गयी। सूचना पर कई थानों की पुलिस के साथ एसपीआरए त्रिभुवन सिंह, सीओ चोब सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने फॉरेंसिक जांच कर शव को कब्जे में ले लिया। 
पूछताछ में पीड़ित होमगार्ड ने बताया कि रात करीब एक बजे आंख खुली तो उनकी पुत्री चारपाई से गायब थी। पूरी रात बेटी की तलाश करते रहे, लेकिन कुछ पता नहीं चला। सुबह नित्यक्रिया को गये ग्रामीणों ने तालाब के किनारे अर्द्धनग्न अवस्था में बेटी का शव देखकर जानकारी दी। शव की दशा को देखकर परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई है। चेहरे व शरीर पर कई जगह चोटों के निशान है। फॉरेंसिक टीम ने खून से लथपथ कपड़े को घटनास्थल से साक्ष्य को एकत्र किया है। पुलिस ने शक के आधार पर चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु कर दी है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular