जौनपुर (हि.स.)। मल्हनी विधानसभा के बाबूपुर गांव स्थित राष्ट्रीय राज्यमार्ग पर बुधवार को विजय रथ में मौजूद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को लाल रंग से चिढ़ हो गई है, उन्हें नहीं पता है कि यह क्रांति का रंग है। दुनिया में ज्यादातर क्रांति लाल रंग से आई है। डॉक्टर राम मनोहर लोहिया ने भी लाल रंग की टोपी पहन कर क्रांति ला दिया था। इसलिए समाजवादी पार्टी ने यह टोपी धारण की है।
अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश के बड़े माफियाओं की सरकार सूची नहीं जारी कर रही है। सरकार बताए कि जौनपुर के माफियाओं पर बुलडोजर चलेगा की नहीं यह हम लोग भी देखे। आगे कहा कि भाजपा धर्म एवं जाति में लोगों को बांटने का प्रयास कर रही है। सपा सरकार बनने पर बदलाव लाने का प्रयास करेगी।
पूर्व में मल्हनी उपचुनाव जीत पर कहा कि पूर्व मंत्री स्वर्गीय पारसनाथ यादव की अनुपस्थिति में लकी यादव को जीत दिलाकर ऐतिहासिक कार्य किया है। इस दौरान मंच पर मल्हनी विधायक लकी यादव मुंगरा बादशाहपुर विधायक सुषमा पटेल, रामयश यादव, संघर्ष यादव, बक्शा ब्लॉक अध्यक्ष महाबीर यादव, पवन यादव, बच्चा यादव सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे। संचालन रामधारी पाल ने किया।
इसी क्रम में नौपेड़वा बाजार में युवा सपा नेता अरुण यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को सैकड़ों समर्थकों के साथ गदा भेंट किया। इस दौरान रिंकू पाल सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विश्व प्रकाश
