जौनपुर, 05 मई (हि.स.)। जिले के मीरगंज थाना अंतर्गत एक गांव में शौच गई एक किशोरी से गांव के युवक ने दुष्कर्म करके विडियो/फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। किशोरी की तहरीर पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश के बाद मीरगंज पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
मीरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी ने गुरुवार को पुलिस अधीक्षक अजय शाहनी से शिकायत की की वह 26 अप्रैल की रात 8 बजे शौच गई थी। रात में शौच से लौट रही थी की गांव के एक युवक ने उससे साथ दुष्कर्म करके विडियो बना लिया और उसे धमकाने लगा। उसने घर आकर लोकलाज बस परिजनों को जानकारी नहीं दी। इसी बीच वह वीडियो दिखाकर उसे ब्लैक मेल करने लगा तो उसने मना कर दिया तब उसने विडियो उसके पिता के पास मुम्बई भेजकर उसे धमकाने लगा कि कार्रवाई करोगे तो गोली मार देगा। वह उसकी शिकायत पुलिस से किया तो कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित पक्ष ने पुलिस अधीक्षक को 5 मई को घटना की तहरीर दी। तहरीर के आधार पर मीरगंज पुलिस ने गांव के ही एक युवक के खिलाफ पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लड़की का मेडिकल परीक्षण कराया गया। थानाध्यक्ष सुरेश कुमार सिंह ने बताया की किशोरी की तहरीर पर युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
विश्व प्रकाश
