Thursday, February 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशजौनपुर : पुलिस मुठभेड़ में चार बदमाश गिरफ्तार

जौनपुर : पुलिस मुठभेड़ में चार बदमाश गिरफ्तार

जौनपुर (हि.स.)। जनपद में बीती रात को सुजानगंज, महराजगंज और सिंगरामऊ थाना की संयुक्त पुलिस टीम ने मुठभेड़ में चार शातिर लुटेरे गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से दो मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन, तमंचा मय कारतूस और नकदी बरामद की है।

इस मामले में बुधवार को जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सुजानगंज, महाराजगंज और सिंगरामऊ की पुलिस बीती रात क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रही थी। इस दौरान सुजानगंज थाना क्षेत्र के उमरपुर पुलिया के पास कुछ बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हुई इस दौरान बदमाशों द्वारा फायरिंग की गई।

पुलिस द्वारा आत्म रक्षार्थ फायरिंग में दीपक यादव नाम के बदमाश के पैर में गोली लगी है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। दीपक के अलावा उसके तीन अन्य साथी विपिन यादव,राजेश पटेल और सत्यम तिवारी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके कब्जे से थाना सुजानगंज इलाके में बीते दिनों हुई लूट की घटना में बाइक, एक मोबाइल सेट बरामद हुआ है। साथ ही सिंगरामऊ में हुई लूट के 07 हजार 500 रुपये बरामद किया गया है। अभियुक्तों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेजा जा रहा है।

विश्व प्रकाश/दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular