Monday, April 6, 2026
Homeउत्तर प्रदेशजौनपुर के दो आभूषण व्यवसायियों के शोरूम और घर आयकर छापा

जौनपुर के दो आभूषण व्यवसायियों के शोरूम और घर आयकर छापा

-गहना कोठी और कीर्ति कुंज के ज्वेलरी शोरूम पर छानबीन

जौनपुर (हि. स .)। नगर कोतवाली थाना अंतर्गत चहारसू चौराहे व सद्भावना पुल स्थित ज्वेलरी शोरूम के आसपास अचानक धमकी लग्जरी वाहनों वह उनमें सवार लोगों द्वारा धड़ाधड़ दुकान और मकान के अंदर घुसने को लेकर अफरा-तफरी मच गई। पता चला कि आईटी विभाग की टीम ने शहर के दो प्रतिष्ठित ज्वेलरी शोरूम गहना कोठी और कीर्ति कुंज के दुकानों और मकानों पर छापा मारा है। सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है। समाचार दिए जाने तक छापेमारी का दौर जारी है।

सोमवार सुबह शहर के बड़े सर्राफा कारोबारी और प्रतिष्ठित कीर्ति कुंज फर्म के एमडी के घर और ऑफिस के साथ ही गहना कोठी ज्वेलर्स के यहां आयकर विभाग ने छापा मारा। शहर कोतवाली क्षेत्र के चहारसू चौराहा स्थित नन्हे लाल सेठ की ज्वेलरी शोरूम है। वह कीर्ति कुंज के विभिन्न फर्मों के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। इसी ज्वेलरी शोरूम से सटा उनका मकान भी है। सोमवार सुबह आयकर विभाग की टीम लगभग 20 वाहनों के साथ कोतवाली पुलिस के साथ छापेमारी के लिए पहुंची। गहना कोठी ज्वेलर्स के यहां भी टीम ने छापा मारा। सुरक्षा को देखते हुए पुलिस बाहर तैनात कर दी गई है। आयकर विभाग की टीम दोनों शोरूम के अंदर जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

लखनऊ से आई आयकर विभाग की टीम ने पुलिस को बाहर रोककर करीब दो घंटे तक आवास और प्रतिष्ठान की गहन तलाशी ली।फिलहाल टीम में शामिल अधिकारी कोई ब्यौरा नहीं दे रहे हैं। एक वर्ष पहले भी कीर्ति कुंज ज्वेलर्स के यहां छापा पड़ा था। उस समय भी टीम द्वारा कोई खास जानकारी नहीं दी गई थी। सिर्फ आवश्यक दस्तावेज साथ ले जाने का मामला प्रकाश में आया था। अब एक वर्ष बाद पुनः प्रतिष्ठान पर छापेमारी चर्चा का विषय है ।

विश्व प्रकाश

RELATED ARTICLES

Most Popular