Friday, April 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशजौनपुर : कचरे के ढेर में मिली नवजात बच्ची

जौनपुर : कचरे के ढेर में मिली नवजात बच्ची

जौनपुर(हि.स.)। कोतवाली थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक नवजात बच्ची कचरे के ढेर में मिली। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे महिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। 

कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत सद्भावना पुल शाही किला के पीछे शुक्रवार की सुबह अजमेरी मोहल्ला निवासी संतोष पाण्डेय टहलने के लिए निकले थे। सड़क किनारे एक कचरे के ढेर में बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दी। पास जाकर देखा कि एक बच्ची रो रही है। 

सूचना मिलते ही नगर कोतवाली पुलिस पहुंची और बच्ची को इलाज के लिए महिला चिकित्सालय के एसएनसीयू यूनिट में भर्ती कराया गया। मुख्य चिकित्सक डॉ.अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि नवजात बच्ची पूर्ण रूप से स्वस्थ हैं। उसे जल्द ही  चाइल्ड केयर सेंटर भेजा जाएगा, इसके लिए  पत्र लिखा गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular