Thursday, February 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशजौनपुर : असलहे के बल पर नकाबपोश बदमाशों ने पेट्रोल पम्प से...

जौनपुर : असलहे के बल पर नकाबपोश बदमाशों ने पेट्रोल पम्प से डेढ़ लाख लूटे


जौनपुर । जिले के महाराजगंज क्षेत्र के लमहन स्थित धनदेई फिलिंग स्टेशन पर शुक्रवार को नकाबपोश बदमाशों ने असलहे से आतंकित कर पेट्रोल पम्प कर्मचारियों से डेढ़ लाख रुपया लूट लिया। कर्मचारियों के शोर मचाने पर बदमाश फायर करते हुए बदलापुर की तरफ भाग निकले। सूचना पर एसपी राजकरन नैयर, बदलापुर सीओ चोप सिंह, एसओ ओमनारायण सिंह पहुंचे और सीसीटीवी से हार्ड डिस्क अपने कब्जे में लेकर जांच में जुटे हैं। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के लमहन स्थित धनदेई फिलिंग स्टेशन पर सेल्समैन अमर बहादुर, चन्द्र प्रकाश पाण्डेय, मोहित प्रजापति तेल भर रहे थे। इसी बीच तीन बाइक स्पलेंडर, डीलक्स, सुपर से पहुंचे छह नकाब पोश बदमाशों ने असलहा सटाकर रुपये से भरा बैग छीन लिया। कर्मचारियों ने शोर मचाया तो बदमाश फायरिंग करते हुए बदलापुर की तरफ भाग निकले। पुलिस ने जांच के लिए सीसीटीवी फुटेज से सुराग लेने की कोशिश कर रही है। पुलिस लैपटॉप साथ ले गई है। पेट्रोल पम्प मालिक अरविंद तिवारी, अभिषेक तिवारी ने बताया कि बैग में लगभग डेढ़ लाख रुपया था, जो बदमाश लूट ले गए। मामले में पुलिस टीम गठित कर दी गयी है। मामले का जल्द खुलासे का दावा किया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular