लखनऊ (हि.स.)। निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद ने भाजपा छोड़कर सपा में जाने वाले नेताओं के बारे में कहा कि जो लोग मलाई खा चुके वह पार्टी छोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस्तीफा देना था तो मंत्री रहते हुए देना चाहिए था।
संजय निषाद ने कहा कि 2022 में उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। पार्टी का अपना वोट बैंक होता है। लोगों के जाने से फर्क नहीं पड़ता।
उन्होंने कहा कि भाजपा के नेताओं से हमारी डेढ़ दर्जन सीटों पर बात पक्की हो गयी है। सीटों की घोषणा दो तीन दिन में हो जायेगी। कल देर रात तक भाजपा नेताओं के साथ बैठक हुई है।
दो दिन के भीतरी योगी मंत्रिमण्डल के दो मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य और दारा सिंह चौहान ने इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा देने के बाद इन दोनों नेताओं ने सपा अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात की है। इन दोनों नेताओं के इस्तीफा देने के बाद उत्तर प्रदेश की राजनीति में गर्म हो गयी है।
बृजनन्दन
