Sunday, April 5, 2026
Homeउत्तर प्रदेशजो राम के नहीं हो सकते वह हमारे किसी काम के नहीं...

जो राम के नहीं हो सकते वह हमारे किसी काम के नहीं हो सकते : योगी

– भाजपा की तरफ से आयोजित सामाजिक प्रतिनिधि सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए बोले मुख्यमंत्री

लखनऊ(हि.स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को यहां इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित सामाजिक प्रतिनिधि सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए विपक्ष को आड़े हाथों लिया। अपनी सरकार के साढ़े चार वर्षों के दौरान की उपलब्धियां गिनाईं तो पिछली सरकार को गुण्डों की सरपरस्ती में चलने वाली सरकार करार दिया। राष्ट्रीय मुद्दों पर योगी के निशाने पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी रहे तो वैक्सीन के मुद्दे पर आये बयानों को लेकर सपा मुखिया अखिलेश यादव पर करारा प्रहार किया।

भाजपा के सामाजिक प्रतिनिधि सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि समाज में शांति और सौहार्द की कीमत आपसे ज्यादा और कौन समझ सकता है। याद करिए 2017 से पहले प्रदेश में क्या स्थिति थी। दो नवम्बर 1990 को अगर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार होती तो अयोध्या में किसी राम भक्त पर गोली चलाने का कोई साहस नहीं कर सकता था। वह राम द्रोही थे जिन्होंने वोट बैंक के लिए निर्दोष कार्यसेवकों पर बर्बर गोलीकांड करने का दुस्साहस किया। इसलिए हम सबको इस बारे में याद रखना होगा कि जो राम के नहीं हो सकते, वह हमारे भी किसी काम के नहीं हो सकते।

मुख्यमंत्री ने कहा पर्व और त्योहार सही से मनाये जा रहे हैं। बड़ी संख्या में प्रदेश से आये व्यापारी समाज को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमने प्रदेश को गुंडों माफियाओं से मुक्त किया। इस सरकार में व्यापारी कल्याण आयोग का गठन किया गया। पंजीकरण कराने वाले व्यापारियों का 10 लाख रुपये का बीमा दिया गया। पिछले साढ़े चार सालों के दौरान परम्परागत उद्यम से जुड़े लोगों के लिए सरकार ने काम किया। व्यापारियों के लिए अच्छा माहौल मिला।

RELATED ARTICLES

Most Popular