यूपी में ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान हुई हिंसा पर बहुजन समाज पार्टी चीफ मायावती ने भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी पर निशाना साधकर बताया कि क्यों उनकी पार्टी पंचायत चुनाव नहीं लड़ती है। मायावती ने कहा, यूपी पंचायत चुनाव में भाजपा द्वारा पहले जिला पंचायत अध्यक्ष व अब ब्लाक प्रमुख के चुनाव के दौरान भी सत्ता व धनबल का घोर दुरुपयोग व हिंसा आदि जो हो रही है, वह सपा शासन की ऐसी अनेकों यादें ताजा कराता है, इसीलिए बीएसपी ने इन दोनों अप्रत्यक्ष चुनावों को नहीं लड़ने का फैसला लिया।
मायावती ने कहा, अब यूपी का चुनाव निकट है, तब भाजपा सरकार के विरूद्ध सपा जो जुबानी विरोध व आक्रामकता दिखा रही है वह घोर छलावा व अविश्वसनीय, क्योंकि इन्हीं सब सत्ता के दुरुपयोग व हर कीमत पर चुनाव जीतने आदि के लिए सपा का पूरा शासनकाल काफी चर्चाओं में रहा। सपा पर निशाना साधकर मायावती ने कहा, बात-बात पर ’हल्लाबोल’ के तेवर वाली सपा यूपी के गरीबों, किसानों व बेरोजगारों आदि के अधिकारों तथा दलितों, पिछड़ों व मुस्लिम समाज के ऊपर हो रहे अन्याय-अत्याचार व हिंसा आदि पर अभी तक निष्क्रिय क्यों रही है? यह भी सोचने की बात है।
जो भाजपा के शासन काल में हो रहा हैं, वहीं सपा की सरकार के दौरान भी हुआ : मायावती
RELATED ARTICLES
