Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेशजोहफा कैटेगरी चुनने पर हज यात्रियों से लिए जाते हैं 117 रियाल...

जोहफा कैटेगरी चुनने पर हज यात्रियों से लिए जाते हैं 117 रियाल : मोहसिन रजा

– हज कमेटी ऑफ इंडिया को सुविधा न लेने का मेल कर रिफंड हो जाती है रकम

– उप्र राज्य हज समिति के अध्यक्ष ने हज यात्रियों की समस्या का किया समाधान

लखनऊ (हि.स.)। सऊदी अरब मक्का मदीना जाने वाले आजमीन (हज यात्रियों) के 117 रियाल लिए जाने वाले सवाल पर उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति के अध्यक्ष एवं हज कमेटी ऑफ इंडिया के सदस्य मोहसिन रजा ने समाधान किया। उन्होंने बताया कि जिन आजमीन ने हज रजिस्ट्रेशन में एक्स्ट्रा ऑप्शन भरा है उस कैटेगरी के चलते यह रियाल आपसे लिए जाते हैं।

उप्र राज्य हज समिति के अध्यक्ष ने मंगलवार को एक वीडियो जारी करते हुए बताया कि जिन्होंने यह ऑप्शन भरा है उनके लिए सऊदी अरब सरकार और भारत सरकार के ऑफिशियल्स मिल कर अलग से इंतजाम करते हैं। जोहफा मिकाद से एहराम करके हज के लिए जाने के लिए 100 किलोमीटर का सफर होता है। इसमें जिनके द्वारा यह ऑप्शन सेलेक्ट किया गया है उन्हें ओपन बस इत्यादि विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। इसके एवज में 117 रियाल का डिफ्रेंस है।

मोहसिन रजा ने बताया कि यह बहुत ही पारदर्शी व्यवस्था है, फिर भी जो लोग यह सुविधा नहीं लेना चाहते हैं वह उसी पोर्टल पर जाकर हज कमेटी ऑफ इंडिया को मेल कर दें। उनका पैसा रिफंड (वापस) हो जाएगा जो जोहफा मिकाद से एहराम करने नहीं जाना चाहते हैं।

उन्होंने आजमीन के सवालों का उत्तर देते हुए कहा कि यह हज कमेटी ऑफ इंडिया का विषय नहीं है, यह ऑप्शन आपका है। आप इसे डिलीट कर सकते हैं। आपका पैसा रिफंड हो जाएगा और अगर आप यह अतिरिक्त सुविधा लेना चाहते हैं तो इसके लिए आपको 117 रियाल अधिक व्यय करना होता है।

मोहित वर्मा

RELATED ARTICLES

Most Popular