Saturday, April 11, 2026
Homeखेलजोकोविच ने जीत के साथ की अपने एटीपी फाइनल अभियान की शुरुआत

जोकोविच ने जीत के साथ की अपने एटीपी फाइनल अभियान की शुरुआत

ट्यूरिन(हि.स.)। दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने अपने एटीपी फाइनल अभियान की सकारात्मक शुरुआत करते हुए सोमवार को एकतरफा ग्रीन ग्रुप मुकाबले में आठवीं वरीयता प्राप्त नॉर्वे के कैस्पर रूड को 7-6 (4), 6-2 से हराया।

जोकोविच यहां रिकॉर्ड अपना छठा एटीपी फाइनल खिताब जीतने की कोशिश कर रहे हैं। यदि वह यह खिताब जीतने में सफल होते हैं तो वह दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी रोजर फेडरर की बराबरी कर लेंगे, जिनके नाम सबसे ज्यादा एटीपी फाइनल्स खिताब जीतने का रिकॉर्ड है। फेडरर ने कुल छह बार ट्रॉफी अपने नाम की है।

जोकोविच केवल एक सीज़न में सभी चार ग्रैंड स्लैम जीतने से चूकने के बाद छठे फ़ाइनल खिताब के साथ एक उल्लेखनीय वर्ष पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular