लखनऊ (हि.स.)। समाजवादी पार्टी (सपा) की मैनपुरी सांसद डिंपल यादव ने सम्मेद शिखर को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ जैन समाज के विरोध का समर्थन किया है। उन्होंने विरोध और प्रदर्शन करने वालों पर एफआईआर दर्ज करने को अन्यायपूर्ण बताया है।
सांसद डिंपल यादव ने अपने अधिकारिक ट्वीटर अकाउंट से गुरुवार को ट्वीट कर कहा कि जैन मुनि सुज्ञेयसागर महाराज जी का अपने तीर्थ को बचाने के लिए प्राण दे देना अत्यंत दुखदायी है। भाजपा जैन तीर्थों की पवित्रता भंग न करें। हम जैन समाज की मांग के साथ हैं।
डिंपल ने आगे कहा कि शांतिप्रिय जैन समाज का अपने पावन शाश्वत तीर्थ सम्मेद शिखर को भाजपा सरकार द्वारा पर्यटन क्षेत्र घोषित करने के विरोध में सड़कों पर आना पड़ा। समाज के लोगों द्वारा शांतिपूर्ण तरीके से विरोध-प्रदर्शन करने पर भाजपा सरकार द्वारा उन पर एफआईआर करना अन्याय है।
मोहित वर्मा
