इंटरनेशनल डेस्क
किरकुक। इराक में जिहादी ग्रुप इस्लामिक स्टेट के हमले में 13 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। यह हमला उत्तरी इराक में किरकुक के नजदीक एक चेक प्वॉइंट पर रविवार को अंजाम दिया गया। एक इराकी पुलिस अधिकारी ने समाचार एजेंसी एएफपी को बताया कि हमला आधी रात के बाद हुआ। यहां पर जिहादी ग्रुप आईएस इराकी पुलिस और सेना पर लगातार हमले कर रहा है। लेकिन यह इस साल का आईएस का सबसे घातक हमला है। इराकी पुलिस अधिकारी ने अपनी पहचान न जाहिर करने की शर्त पर बताया कि आईएस के सदस्यों ने एक संयुक्त पुलिस चेकप्वॉइंट को निशाना बनाया। इस हमले में 13 पुलिसकर्मियों की जान चली गई। वहीं तीन अन्य घायल हो गए। हालांकि आईएस ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। आईएस ने 2014 में इराक के कई इलाकों पर कब्जा करना शुरू किया। हालांकि बाद में अमेरिका के नेतृत्व में चले सैन्य अभियान के दौरान उसे मुंह की खानी पड़ी थी। इराकी सरकार ने 2017 में इस सुन्नी संगठन के हार की घोषणा कर दी थी। लेकिन स्लीपर सेल्स की मदद से यह संगठन ने यहां पर सुरक्षा बलों पर हमले करता रहा है। उत्तरी इराक में आईएस के निशाने पर इराकी सेना और पुलिस के जवान लगातार रहे हैं।
यह भी पढ़ें : केन्द्रीय गृह मंत्री के हाथों पुस्तक लेखन के लिए पुरस्कृत हुए ASP शिवराज
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
