Friday, April 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशजेहादी आतंकवाद के खिलाफ युद्ध घोषित करे सरकार : तोगड़िया

जेहादी आतंकवाद के खिलाफ युद्ध घोषित करे सरकार : तोगड़िया

मुरादाबाद (हि.स.)। जेहादी आतंकवाद के विरुद्ध केंद्र सरकार युद्ध घोषित करे। कश्मीर की सभी मस्जिदों और मदरसों में ताला लगा दे। यह बातें अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने लाजपत नगर रामलीला ग्राउंड में आयोजित कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में कही।

बुधवार रात्रि 8 बजे लाजपत नगर रामलीला ग्राउंड पहुंचे डॉ. तोगड़िया का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। डॉ. तोगड़िया ने कहा कि राम मंदिर तो बन रहा हैं लेकिन देश में कहीं भी रामराज्य दिखाई नहीं दे रहा है। भगवान राम तो अपने महल में जा रहे हैं लेकिन देश के एक करोड़ लोगों के पास रहने के लिए घर नहीं हैं। रामराज्य तब स्थापित होगा जब इन एक करोड़ लोगों के पास भी रहने के लिए छत होगी। उन्होंने कहा कि राम मंदिर तो बन गया लेकिन क्या जेहादी आतंकवाद मिट्टी में मिल गया और जेहादी आतंकवाद मिट्टी में मिल गया होता तो जम्मू-कश्मीर में हमारे सैनिक क्यों मर रहे हैं।

इस मौके पर अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के क्षेत्र महामंत्री मनोज व्यास, प्रांत मीडिया प्रभारी श्याम कृष्ण रस्तोगी, राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रांत अध्यक्ष रोहन सक्सेना समेत संगठन के कई प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

निमित

RELATED ARTICLES

Most Popular