Sunday, February 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेशजेसीबी मशीन व बस सीज, चार ट्रक-17 बाइक का चालान

जेसीबी मशीन व बस सीज, चार ट्रक-17 बाइक का चालान

मीरजापुर(हि.स.)। एआरटीओ एसपी सिंह ने शनिवार को ड्रमंडगंज व हलिया क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान ड्रमंडगंज बाजार से एक बस व जेसीबी मशीन को सीज कर दिया। साथ ही चार ट्रक व 17 बाइक का चालान किया।

एआरटीओ ने जब सवारियों से भरी बस चालक से कागजात मांगे तो वह कोई कागजात नहीं दिखा सका। ऐसे में बस को सीज कर ड्रमंडगंज थाना परिसर में खड़ा करा दिया। साथ ही टैक्स बकाया में चल रहे चार ट्रक व 17 बाइक का बिना हेलमेट वाहन चलाते पाए जाने पर चालान कर दिया। इसके बाद हलिया-ड्रमंडगंज मार्ग से जेसीबी मशीन को रोककर चालक से कागजात मांगा तो टैक्स, फिटनेस व बीमा फेल होने पर जेसीबी मशीन को सीज कर हलिया थाना परिसर में खड़ा करा दिया। एआरटीओ की कार्रवाई से अवैध रूप से वाहनों का संचालन करने वालों में हड़कंप मच गया।

गिरजा शंकर/सियाराम

RELATED ARTICLES

Most Popular