Friday, March 27, 2026
Homeउत्तर प्रदेशजेसीआई इन्डस्ट्रियल संस्था ने 7.51 लाख रुपये फीस जमा कर अभिभावकों के...

जेसीआई इन्डस्ट्रियल संस्था ने 7.51 लाख रुपये फीस जमा कर अभिभावकों के चेहरे पर लौटाई मुस्कान

— श्री सनातन धर्म एजुकेशन सेंटर स्कूल में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं ने कोविड जागरूकता के साथ रंगारंग नाट्य मंचन कर संस्था का मोहा मन

कानपुर (हि.स.)। कोविड-19 महामारी के दौरान जनपद में अपनों को खोने वाले व चपेट में आकर इलाज से आर्थिक रूप से कमजोर हुए अभिभावकों के लिए जेसीआई कानपुर इंडस्ट्रियल संस्था ने मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है। मंगलवार को कौशलपुरी स्थित श्री सनातन धर्म एजुकेशन सेंटर स्कूल में पढ़ने वाले कोविड से परेशान अभिभावकों को बड़ी राहत देते हुए साढ़े सात लाख से अधिक फीस जमा कर संस्था ने राहत पहुंचाने का सराहनीय कार्य किया है।

जेसीआई इन्डस्ट्रियल संस्था ने 7.51 लाख रुपये फीस जमा कर अभिभावकों के चेहरे पर लौटाई मुस्कान

इस अवसर पर स्कूल में कोविड प्रबंधन व बचाव को लेकर छात्र-छात्राओं द्वारा नाट्य मंचन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान बच्चों ने अद्भुत प्रस्तुति से उपस्थित अभिभावकों सहित अन्य गणमान्यों का मन मोह लिया। सबसे ज्यादा कोविड जागरूकता को लेकर बच्चों द्वारा दी गई प्रस्तुति को उपस्थित लोगों ने सराहा।

संस्था के चेयरमैन जेसी मेहुल अग्रवाल ने बताया कि जे.सी.आई. कानपुर इन्डस्ट्रियल संस्था बीते 40 वर्षों में सामाजिक कार्य कर रही है। कोविड-19 से प्रभावित लोगों के लिए संस्था ने आगे आने का निर्णय लिया और इसी कड़ी में सबसे पहले हमने ऐसे लोगों की मद्द की जिनके परिजन इस महामारी या तो दुनिया छोड़ गए या फिर ग्रसित इलाज कराने में आर्थिक रूप से कमजोर हो गए। उनकी मद्द के लिए संस्था ने ऐसे अभिभावकों को राहत पहुंचाने के लिए बच्चों की फीस जमा करने का फैसला लिया। इसके तहत ही श्री सनातन धर्म एजुकेशन सेंटर में पढ़ने वाले ऐसे बच्चों की फीस के रूप में सहायता के लिए 07 लाख 51 हजार रुपये का योगदान किया है।

कार्यक्रम को लेकर प्रधानाचार्य शोभा दास ने बताया कि महामारी में जिन अभिभावकों को आर्थिक समस्या आ रही थी उसको जमा करने के लिए जेसीआई संस्था आगे आई और उन्होंने 07 लाख 51 हजार रुपये की सहायता राशि से ऐसे परेशान छात्र-छात्राओं की फीस जमा करने में एक बड़ा सराहनीय कदम उठाया है। इसके लिए स्कूल प्रबंधन संस्था के पदाधिकारियों का दिल से आभार जताता है।

इस अवसर पर मुख्य रूप से विकास झांझरिया, हर्ष जैन, पुरुषोत्तम बंसल, कुमार अक्षय, नितिन सोनी, विशाल गुप्ता, मुकुंद डायमिया, अमित भाटिया, तनुशेष ओबेराय, दीपक तलैजा सहित स्कूल प्रबंधन व शिक्षकगण उपस्थित रहें।

जे.सी.आई. कानपुर इन्डस्ट्रियल संस्था बीते 40 वर्षों में सामाजिक कार्य कर रही है। आगे भी सामाजिक कार्य करने के लिए सदैव तत्पर रहेगी। संस्था की ओर से इस माह में दो वृद्धाश्रम में अपने सम्मानित वृद्धों को भोजन एवं दवाईयां भेंट की गई हैं। मॉल रोड पर स्थित स्पॉस्टिक सेंटर में नि:शक्त बच्चों को स्कूल बैग, कॉपी-किताबें, पानी की बोतलें, पेंसिल बॉक्स इत्यादि भेंट की। इसके साथ ही रूमा स्थित विद्या कुटी में 170 बच्चों को उनकी शिक्षा एवं खेलकूद से सम्बन्धित सामान भेंट करते हुए उनके जलपान की भी व्यवस्था कराई गई।

RELATED ARTICLES

Most Popular