Thursday, April 9, 2026
Homeउत्तर प्रदेशजेल में निरुद्ध बसपा सांसद अतुल राय की मुश्किलें बढ़ी, वारंट जारी

जेल में निरुद्ध बसपा सांसद अतुल राय की मुश्किलें बढ़ी, वारंट जारी

-वारंट तामिला के लिए जेल में भेज गया

वाराणसी (हि.स.)। प्रयागराज जनपद के नैनी जेल में बंद दुष्कर्म मामले के आरोपी बसपा सांसद अतुल राय की मुश्किलें कम नहीं हो रही। अब एमपी/एमएलए कोर्ट इलाहाबाद ने सांसद के खिलाफ वारंट जारी किया है। मंगलवार को वाराणसी पुलिस कमिश्नर ए. सतीश गणेश ने बताया कि थाना लंका के वर्ष 2020 के केस में एमपी/एमएलए न्यायालय ने वारंट जारी किया है। 66 ई ,आईटी एक्ट और 120 बी आईपीसी के अंतर्गत दर्ज मुक़दमे का न्यायालय ने संज्ञान लिया है। इस मामले में लंका पुलिस ने चार्जशीट न्यायालय में भेजी थी। उन्होंने बताया कि नैनी जेल में निरुद्ध अतुल राय पर वारंट तामिला के लिए भेजा गया है।

वर्ष 2019 लोकसभा चुनाव से पहले अतुल राय पर बलिया की एक युवती ने दुष्कर्म, धोखाधड़ी, धमकी देने समेत कई धाराओं में शहर के लंका थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि अतुल राय ने उसका यौन शोषण कर अश्लील वीडियो वायरल कर दिया था। सांसद अतुल राय पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली पीड़ित युवती व उसके साथी युवक ने 16 अगस्त 2021 को सुप्रीम कोर्ट के गेट के सामने आत्मदाह का प्रयास किया था। गंभीर रूप से झुलसी युवती व युवक की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। इस सनसनीखेज मामले में योगी सरकार ने पूरे प्रकरण की जांच पुलिस और शासन के बड़े अफसरों को सौंपी थी। जिसमें कई पुलिस अफसर भी घेरे में आकर अब जेल में बंद है। इस मामले में तत्कालीन भेलूपुर सीओ अमरेश बघेल और रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर भी जेल में बंद हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular