कहा-आज वह संकट में हैं, मैं भी उनसे मिलने जाऊंगा सीतापुर जेल
जानकी शरण द्विवेदी
गोंडा। राम मंदिर आन्दोलन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले कैसरगंज संसदीय सीट से भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा है कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जेल में निरुद्ध पार्टी नेता आजम खान की मदद न करके गलती की है। आजम खान कई बार के विधायक व सांसद रहे हैं। आज वे दुख में हैं तो पार्टी के लोगों को उनका साथ नहीं छोड़ना चाहिए। मैं प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) अध्यक्ष शिवपाल यादव के पहल की सराहना करता हूं। मैं भी आजम खान से मिलने सीतापुर जाऊंगा। वह जिला मुख्यालय पर जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में भाग लेने के बाद पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।
यह भी पढें : तीन DM समेत नौ IAS अफसरों के तबादले
प्रसपा नेता शिवपाल यादव की पिछले दिनों आजम खान से सीतापुर जेल में की गई मुलाकात को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में भाजपा सांसद ने कहा कि शिवपाल यादव जमीनी नेता हैं। वे बहुत सुख-दुख झेलने के बाद यहां तक पहुंचे हैं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस मामले में व्यावहारिक गलती की है। उन्होंने कहा कि आजम खान से शिवपाल यादव की मुलाकात का मैं स्वागत करता हूं। अगर मुलायम सिंह यादव आज सक्रिय होते तो आजम खान से मिलने जरूर जाते। उन्होंने कहा कि मैं भी आजम खान से मुलाकात करने सीतापुर जाऊंगा। वह कई बार के विधायक और सांसद हैं। अगर आज वे संकट में हैं, तो उनसे मिलना चाहिए। दिल्ली की घटना पर बोलते हुए भाजपा सांसद ने कहा कि इंदिरा गांधी के सत्ता में रहते हुए संजय गांधी के इशारे में कई दशक पूर्व दिल्ली में बुलडोजर चला था, तब से कोई सरकार ऐसा करने की हिम्मत नहीं जुटा सकी। अब मोदी जी की अगुवाई में वहां दुबारा बुलडोजर शुरू हुआ है, वह अब रुकेगा नहीं। उसे कोई रोक नहीं पाएगा। उन्होंने कहा कि जहांगीर पुरी में दंगे बवाल करने वाले देश के दुश्मन हैं। यह वही ताकतें हैं, जो शाहीन बाग में थीं। किसान आंदोलन में थीं।
यह भी पढें : प्रयागराज के BEO हुए निलम्बित, गोण्डा का क्या होगा?
बताते चलें कि इससे पूर्व शुक्रवार को प्रसपा प्रमुख शिवपाल यादव सीतापुर जेल में निरुद्ध सपा विधायक आजम खान से मिलने पहुंचे थे। इसके बाद मीडिया से बातचीत में शिवपाल यादव ने अपने बड़े भाई मुलायम सिंह यादव व भतीजे अखिलेश पर आजम खान की मदद न करने का आरोप लगाया था। शिवपाल यादव ने कहा था कि आजम खान विधानसभा में सबसे वरिष्ठ नेता और सपा के संस्थापक सदस्य हैं। ऐसे में नेता जी (मुलायम सिंह यादव) की अगुवाई में पार्टी नेतृत्व को आजम खान का मामला प्रधानमंत्री के समक्ष रखना चाहिए था, क्योंकि पूरा देश जानता है कि प्रधानमंत्री मुलायम सिंह यादव का बहुत सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा कि अगर मुलायम सिंह यादव लोकसभा में पार्टी के सदस्यों को लेकर धरने पर बैठ जाते, तो प्रधानमंत्री जरूर संज्ञान लेते। शिवपाल यादव के इस वक्तब्य के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। सपा अध्यक्ष के निर्देश पर रविवार को पार्टी के कई विधायक रविदास मेहरोत्रा की अगुवाई में सीतापुर जेल पहुंचे थे किन्तु बताया जाता है कि स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए आजम खान द्वारा उन विधायकों से मिलने से इंकार करने के बाद जेल प्रशासन ने उन्हें मिलने की अनुमति नहीं दी और सभी को वापस लौटना पड़ा।
यह भी पढें : शहर में रोडवेज बसों का रूट बदला, बस अड्डे से बंद होगी डग्गामारी
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
