Monday, April 13, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडलजेल में अमिताभ ठाकुर के साथ हुए उत्पीड़न का लोकायुक्त ने लिया...

जेल में अमिताभ ठाकुर के साथ हुए उत्पीड़न का लोकायुक्त ने लिया संज्ञान, दिए जांच के आदेश

लखनऊ (हि.स.)। उप्र लोकायुक्त संगठन ने अमिताभ ठाकुर को लखनऊ जेल में उनके साथ किये गए उत्पीड़न तथा भ्रष्टाचार के संबंध में भेजी गयी शिकायत की जांच कराये जाने के आदेश दिए हैं।

लोकायुक्त कार्यालय ने प्रमुख सचिव, कारागार को भेजे गए पत्र में कहा गया कि अमिताभ की ओर प्रस्तुत परिवाद में लगाये गए आरोपों की जांच के लिए दो-सदस्यीय या तीन-सदस्यीय जांच समिति के माध्यम से जांच परिवादी की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए की जाये। साथ ही जांच आख्या एक फ़रवरी तक उप लोकायुक्त के अवलोकनार्थ भेजी जाये।

अमिताभ ने अपनी शिकायत में कहा था कि उन्हें मात्र राजनैतिक कारणों से लखनऊ जेल में कई प्रकार से प्रताड़ित किया गया, जिसके संबंध में उनकी पत्नी डॉ. नूतन ठाकुर और उन्होंने कई शिकायतें भेजीं, लेकिन इनका कोई संज्ञान नहीं लिया गया। उन्होंने कहा कि उनके पास इन आरोपों से जुड़े सबूत भी हैं लेकिन किसी स्तर पर इनकी जांच नहीं की जा रही है। अमिताभ सात माह लखनऊ जेल में थे।

दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular