बस्ती (हि.स.)। जिला कारागार में तैनात कर्मचारियों ने जेल अधीक्षक के खिलाफ मोर्चा खोल कर मंगलवार को जिला कारागार के जेल कर्मचारियों ने जिला अधिकारी को शिकायती पत्र देकर छुट्टी न देने का आरोप लगाया है । जेल कर्मियों ने कहा कि जेल अधीक्षक द्वारा कुछ चुनिंदा कर्मचारियों को अपने निजी कार्यों में व्यस्त रखा जाता है और जेल कर्मचारियों द्वारा छुट्टी मांगे जाने पर जेल अधीक्षक अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए भगा देने की बात कहते हैं।
साथ ही छुट्टी मांगने पर कभी एडीएम से छुट्टी लेने की बात कहते हैं तो कभी नौकरी छोड़ देने की बात कहते हैं और जेल कर्मियों को मानसिक रूप से उत्पीड़ित किया जाता है, वहीं जेल कर्मियों ने कहा कि किसी के पिता की मृत्यु हो जाने के बाद भी उसको छुट्टी नहीं दी जाती है ,तो कई कर्मियों की शादी तय होने के बाद भी उनको शादी की डेट पर भी जाने की छुट्टी नहीं दी जाती है। इस दौरान कर्मियों ने कहा कि जेल अधीक्षक की पत्नी की यदि कोई चापलूसी न करे तो उनका मानसिक रूप से उत्पीड़न किया जाता है और छुट्टी भी नहीं दी जाती है ।
जेल कर्मियों ने कहा कि जेल अधीक्षक की पत्नी का जेल कर्मियों द्वारा यदि पैर न छुआ जाये तो जेलकर्मियों को प्रताड़ित भी किया जाता है। इस दौरान दर्जनों की संख्या में जेल कर्मियों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है और छुट्टी दिलाए जाने की मांग की है।
महेंद्र
