Tuesday, March 3, 2026
Homeमंडलअयोध्या मंडलजेपी नड्डा संग भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री अयोध्या पहुंचे

जेपी नड्डा संग भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री अयोध्या पहुंचे

अयोध्या(हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ भाजपा शासित 12 राज्यों के मुख्यमंत्री बुधवार को रामनगरी अयोध्या पहुंचे। वे सभी एक साथ रामलला के दर्शन करेंगे।

हवाई पट्टी में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी अयोध्या पहुंचे हैं। जहां इन सबका भाजपा सांसद लल्लू सिंह, अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, अयोध्या नगर निगम मेयर ऋषिकेश उपाध्याय ने स्वागत किया।

थोड़ी देर पंचशील में विश्राम करने के बाद सभी मुख्यमंत्री, राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ रामलला के दर्शन करने के लिए निकल चुके हैं। सबसे पहले सरयू तट पर सरयू आरती कर जलाभिषेक किया।

पवन

RELATED ARTICLES

Most Popular