Sunday, April 5, 2026
Homeराष्ट्रीय जेपी नड्डा जून 2024 तक बने रहेंगे भाजपा अध्यक्ष

 जेपी नड्डा जून 2024 तक बने रहेंगे भाजपा अध्यक्ष

नई दिल्ली (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वर्तमान अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा जून 2024 तक इस पद पर बने रहेंगे। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के दूसरे दिन सर्वसम्मति से लिए गए इस फैसले की जानकारी दी।

पत्रकारों को संबोधित करते हुए शाह ने नड्डा के नेतृत्व में पार्टी को मिली उपलब्धियों का उल्लेख किया और विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में 2024 के आम चुनावों में भाजपा विजयी होगी और नरेन्द्र मोदी फिर से देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। उन्होंने बताया कि उनके नेतृत्व में ही इस साल 9 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव लड़े जाएंगे।

शाह ने कहा कि उनकी अध्यक्षता में भाजपा को बिहार, महाराष्ट्र, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, असम, मणिपुर और गुजरात में विजय मिली। पार्टी तेलंगाना में आगे बढ़ रही है और पश्चिम बंगाल में 77 सीटें मिली हैं। दक्षिण भारत के साथ-साथ पूर्वोत्तर में भाजपा के विस्तार में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

भाजपा नेता ने कहा कि जेपी नड्डा 2020 में राष्ट्रीय अध्यक्ष बने थे। इस दौरान कोविड महामारी में भाजपा ने सेवा ही संगठन कार्यक्रम शुरू किया। उनके नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोविड महामारी के दौरान अनुकरणीय कार्य किया। उनके नेतृत्व में हर घर तिरंगा, लोकसभा प्रवास और लोगों को मन की बात से जोड़ने जैसी अन्य संगठनात्मक गतिविधियां हुईं।

अनूप

RELATED ARTICLES

Most Popular