फर्रुखाबाद (हि.स.)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवाबगंज का संयुक्त चिकित्सा निदेशक ने रविवार को औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्हें तमाम खामियां मिली। जेडी डॉक्टर सरोज बाला सिंह ने वहां मौजूद चिकित्सा कर्मियों को जमकर फटकार लगाई।
निरीक्षण के दौरान स्टॉक रजिस्टर पर अंकित दवाइयां स्टाफ रूम में नहीं मिली। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात फार्मासिस्ट मौजूद नहीं मिले। लेबर रूम व बाथरूम को चेक किया, जिसमें गंदगी पाई गई। उसे साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। डॉ सरोज बाला सिंह ने तमाम ऐसी गलतियां पकड़ी जो कि सरेआम दिख रही थी। जिसमें सख्त से सख्त निर्देश दिए।
डॉक्टर सरोज बाला सिंह ने कहा, यह स्वास्थ्य सामुदायिक केंद्र है या फिर कुछ और, यहां पर साफ सफाई का कोई महत्व नहीं है। उसके बाद यहां पर मौजूद मिले कर्मचारियों को जमकर फटकार लगाई। कहा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवाबगंज की सफाई होनी चाहिए। निरीक्षण में लेबर रूम में रजिस्टर भी मौजूद नहीं पाया गया। उन्होंने नर्स को सख्त चेतावनी दी कि स्टॉक रजिस्टर के अनुसार दवाइयां स्टाफ रूम में मौजूद रहनी चाहिए। मौके पर एक भी फार्मासिस्ट मौजूद नहीं मिली। जिस पर उन्होंने नाराजगी जताई।
चन्द्रपाल
