Monday, February 16, 2026
Homeव्यापारजेट एयरवेज फिर उड़ान भरने को तैयार, डीजीसीए ने एओसी को दी...

जेट एयरवेज फिर उड़ान भरने को तैयार, डीजीसीए ने एओसी को दी मंजूरी

जालान-कालरॉक गठजोड़ ने कहा-हवाई परिचालक प्रमाणपत्र को मंजूरी मिली

नई दिल्ली (हि.स.)। दिवालिया एयरलाइन कंपनी जेट एयरवेज के विमान एक बार फिर उड़ान भरने की तैयारी में हैं। नागर विमानन निदेशालय (डीजीसीए) ने एयरलाइन के हवाई परिचालक प्रमाणपत्र को रिन्यू कर दिया है। जेट एयरवेज के लिए सफल बोली लगाने वाले जालान-कालरॉक गठजोड़ (जेकेसी) ने यह जानकारी दी है।

जालान-कालरॉक गठजोड़ ने सोमवार को जारी बयान में कहा कि विमान नियामक डीजीसीए ने एयरलाइन के हवाई परिचालक प्रमाणपत्र (एओसी) को नवीनीकृत कर दिया है। जेकेसी ने बताया कि उसे 28 जुलाई को डीजीसीए से जेट एयरवेज का एओसी मिल गया है। बयान के मुताबिक एओसी का नवीनीकरण जेट एयरवेज के पुनरुद्धार में डीजीसीए के भरोसे को फिर से प्रमाणित करता है।

नकदी संकट से जूझ रहे जेट एयरवेज ने 17 अप्रैल, 2019 से उड़ान बंद कर दी थी। इसके बाद डीजीसीए ने 20 मई 2022 को एओसी जारी किया था। हालांकि, एयरलाइन का परिचालन शुरू नहीं हो पाया, जिसकी वजह से एओसी की वैधता 19 मई, 2023 को खत्म हो गई थी।

प्रजेश शंकर/संजीव

RELATED ARTICLES

Most Popular