-घर में घुसकर महिला जेई के साथ दुष्कर्म करने का आरोप
– अन्य पहलुओं पर भी पुलिस कर रही जांच
मीरज़ापुर(हि.स.)। सिंचाई विभाग के एक महिला जेई के कटरा कोतवाली क्षेत्र स्थित घर में घुसकर दुष्कर्म करने वाले आरोपित को कटरा कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। साथ ही मामले की अन्य पहलुओं पर जांच की जा रही है।
सिंचाई विभाग के एक महिला जूनियर इंजीनियर के साथ बुधवार की रात उनके किराये के मकान में घुसकर उन्हीं के विभाग में ठेकेदारी करने वाले सुहैल खान ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद महिला जेई ने कटरा कोतवाली पहुंचकर आरोपित के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। उसकी तलाश करते हुए संगमोहाल तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपित से पूछताछ करने के बाद उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। महिला जेई आरोपित को अपना मुंहबोला भाई मानती थी और उसे पिछले कुछ सालों से राखी भी बांधती थी। इसी का फायदा उठाकर आरोपित उसके घर में घुस गया और उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।
क्षेत्राधिकारी नगर प्रभात राय ने बताया कि दुष्कर्म के आरोपी को जेल भेज दिया गया है। घटना के अन्य बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है। साजिश में कोई और शामिल होना पाया गया तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
गिरजा शंकर
