Wednesday, March 25, 2026
Homeमनोरंजन जूनियर एनटीआर की 30वीं फिल्म की शूटिंग शुरू

 जूनियर एनटीआर की 30वीं फिल्म की शूटिंग शुरू

तेलुगू स्टार जूनियर एनटीआर बड़े पर्दे पर डबल रोल में नजर आने वाले हैं। यह सुपरस्टार की 30वीं फिल्म है, जिसे मेकर्स ने फिलहाल एनटीआर 30 का नाम दिया है। फिल्म कोराताला शिवा (कोरतला शिवा) द्वारा निर्देशित है। जूनियर एनटीआर के साथ जाह्नवी कपूर अभिनय कर साउथ इंडस्ट्री में डेब्यू कर रही हैं। फिल्म की शूटिंग हैदराबाद में शुरू हो चुकी है। वहां लंबे समय से कयास लगाए जा रहे थे कि सैफ अली खान एनटीआर की 30वीं फिल्म में खलनायक की भूमिका निभाएंगे। रिपोर्ट के अनुसार सैफ बहुत जल्द शूटिंग में शामिल होंगे। फिल्म को डायरेक्टर कोराताला शिवा बना रहे हैं। यह पिता और बेटे की अदम्य लड़ाई की कहानी पर आधारित है।

एनटीआर 30 अप्रैल, 2024 में रिलीज होने वाली है। फिल्म की शूटिंग पूरी करने के बाद जूनियर एनटीआर केजीएफ के निर्देशक प्रशांत नील के साथ 31वीं फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे। ऋतिक रोशन के साथ वह स्पाई यूनिवर्स की फिल्म वॉर 2 की भी शूटिंग करेंगे। फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी करेंगे।

लोकेश चंद्रा/दधिबल

RELATED ARTICLES

Most Popular