आगरा(हि.स.)।पूर्व बसपा विधायक जुल्फिकार अहमद भुट्टो के ठिकानों पर आयकर विभाग ने छापा मारा है। पूर्व बसपा विधायक जुल्फिकार अहमद भुट्टो का मीट का बहुत बड़ा कारोबार है। शनिवार सुबह पहुंची आयकर विभाग की टीमों ने भुट्टो के घर, ऑफिस और फैक्ट्री पर छापा मारा है। जानकारी के अनुसार आयकर विभाग की टीम ने टैक्स में हेरा- फेरी की सूचना पर छापा मारा है।
आयकर विभाग की टीम ने आगरा बसपा से पूर्व विधायक रह चुके जुल्फिकार अहमद भुट्टो के घर, ऑफिस और फैक्ट्री पर छापा मारा है। शनिवार सुबह पहुंची आयकर विभाग की टीम ने टैक्स में हेर- फेर किये जाने की सूचना पर छापे की कार्यवाही को अंजाम दिया है। बसपा से पूर्व विधायक रह चुके भुट्टो का HMA ग्रुप के नाम से मीट का एक बहुत बड़ा कारोबार है। उनकी कंपनी HMA ग्रुप द्वारा विदेशों में मीट एक्सपोर्ट किया जाता है। भुट्टो का कुबेरपुर में भुट्टो के नाम से स्लॉटर हाउस है। इसके साथ ही उनका फतेहाबाद रोड ताजगंज और संजय प्लेस में ऑफिस है। उनके ऑफिस और फैक्ट्री दोनों जगह आयकर विभाग द्वारा छापे की कार्यवाही को अंजाम दिया गया है।
जानकारी के अनुसार आयकर विभाग की टीम ने छापे के दौरान उनकी फैक्ट्री के गेट को बंद करवा दिया। जिसके पश्चात हर एक कर्मचारी से पूछताछ की गयी और फैक्ट्री और ऑफिस से सम्बंधित कागजातों की जाँच की जा रही है। आयकर विभाग की टीम ने टैक्स में हेरा- फेरी की सूचना केआधार पर छापे की कार्यवाही को अंजाम दिया है।
श्रीकांत
