रोहित गुप्ता
उतरौला बलरामपुर। फैज़ाने औलिया कमेटी उतरौला के सदर फरीदुद्दीन कुरेशी एवं मकसूद आलम कुरेशी की सरपरस्ती में मोहल्ला रफी नगर स्थित हजरत बाबा झंडे शाह का तीन दिवसीय सालाना उर्स के दूसरे दिन कमेटी अध्यक्ष फरीदुद्दीन कुरेशी के आवास से गागर व चादर का जुलूस निकाला गया।
गागर व चादर का जुलूस उतरौला कस्बा के मुख्य मार्ग से होता हुआ जामा मस्जिद, हाटन रोड, चांद मस्जिद से आगे बढ़ता हुआ छिपिया नूरी चौराहा पहुंचा। वहां से होता हुआ जुलूस अस्पताल रोड से सीधा बाबा झंडे शाह की मजार पर पहुंचा। फैज़ाने औलिया कमेटी के अध्यक्ष एवं सदस्यों द्वारा मजार शरीफ का गुस्ल दिया गया। गुस्ल के बाद मज़ार पर चादर पोशी का सिलसिला शुरू हुआ। भारी संख्या में अकीदतमंदों द्वारा चादर पोशी की गई। चादर पोशी के बाद दुरूद ओ फातिहां पढ़ी गई। मौजूद सभी अकीदतमंदों एवं जायरीनो में शीरनी तक्सीम किया गया। कमेटी सदर ने बताया कि बुधवार रात को मजार शरीफ पर तकरीरी प्रोग्राम का आयोजन किया जाएगा। तकरीर में मौलाना कलीम हशमती, कारी सलाहुद्दीन, मौलाना अदहम, मौलाना रेहान कादरी, मौलाना अख्तर रजा खान, मौलाना रियाजुल हक बलरामपुरी खिताब फरमाएंगे। साथ ही नातिया शायर रहीम रज़ा के अलावा दिगर शौहरा अपना नातिया कलाम पेश करेंगे।
तीन दिवसीय सालाना उर्फ में कमेटी सदस्य हाजी निजाम कुरेशी, महफूज़ गनी,मंजूर कुरेशी, हैदर कुरेशी, तौफीक कुरेशी, मोअज्जम कुरेशी, कमालुद्दीन, हसीब कुरेशी, कलीमुद्दीन, फज्जू कुरैशी, अनवारुद्दीन, जलालुद्दीन, सलाहुद्दीन, वसीम, सलमान कुरेशी, असलम, याकूब कुरैशी, सुहेल, शोयब, महफूज आलम का सराहनीय योगदान रहा।
जुलूस अस्पताल रोड से सीधा बाबा झंडे शाह की मजार पर पहुंचा
RELATED ARTICLES
