Thursday, April 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशजुएं में विवाद के दौरान हुए पथराव के मामले में 50-60 अज्ञात...

जुएं में विवाद के दौरान हुए पथराव के मामले में 50-60 अज्ञात के खिलाफ केस

-सीसीटीवी व वीडियो की मदद से की जा रही आरोपितों की पहचान

मुरादाबाद (हि.स.)। थाना नागफनी क्षेत्र में दीपावली पर सोमवार देर रात जुएं में हार जीत के बाद पैसों के लेन-देन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गये। हुए पथराव के मामले में मंगलवार को थाना नागफनी पुलिस ने 50-60 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। घटना की सूचना बाद पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए। स्थिति पर काबू करने के लिए पीएसी को तैनात करना पड़ा था।

नागफनी थाना क्षेत्र में दीपावली पर सोमवार देर रात करीब एक बजे नवाबपुरा घोसियों वाली गली में दो समुदाय के कुछ लोग जुआ खेल रहे थे। पुलिस के अनुसार जुआ खेलने वालों में कई लोग बहुत अधिक शराब भी पिये हुए थे। उसी दौरन जुए में हार जीत के बाद पैसे के बंटवारे को लेकर कुछ लोगों में विवाद हो गया। आपस में पहले मारपीट शुरू हुई, फिर दोनों पक्षों में काफी देर तक जमकर पत्थरबाजी हुई। जिसमें 4-5 लोग चोटिल हो गए थे। चोटिल हुए लोगों ने पुलिस से शिकायत नहीं की। मारपीट और पथराव की सूचना पर थोड़ी देर में ही जिले के कई थानों की पुलिस के साथ अपर जिलाधिकारी नगर आलोक वर्मा, पुलिस अधीक्षक नगर अखिलेश भदौरिया, पुलिस क्षेत्राधिकारी डाॅ. अनूप सिंह व देश दीपक सिंह मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस को देख मारपीट करने वाले वहां से भाग निकले। इसके बाद स्थिति पर काबू पाने करने के लिए पीएसी को तैनात करना पड़ा था। घटना के तुरंत बाद पुलिस ने मौके पर कई संदिग्धों को पकड़ लिया था, कुछ अराजक तत्वों को मंगलवार को भी पुलिस ने पूछताछ के लिए उठाया है।

इस सम्बंध में एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि दो पक्षों में नशे के बाद पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ। जिसमें दोनों पक्ष ने एक दूसरे पर पत्थर फेंके। मौके पर पुलिस ने पहुंच कर मामला शांत करा दिया। किसी भी पक्ष ने थाने में तहरीर नहीं दी। पुलिस की ओर से 50-60 अज्ञात आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों व वीडियो की मदद से आरोपितों की पहचान की जा रही है।

निमित

RELATED ARTICLES

Most Popular