Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तर प्रदेशजी-20 के यूथ मीट एवं सांस्कृतिक मीट के कार्यक्रमों के प्रचार के...

जी-20 के यूथ मीट एवं सांस्कृतिक मीट के कार्यक्रमों के प्रचार के लिए निबंध प्रतियोगिता

– दो दिनों में रिकॉर्ड 92 हजार प्रतिभागियों ने किया प्रतिभाग

वाराणसी(हि.स.)। जी-20 के आगामी कल्चरल व यूथ ग्रुप की बैठकों के मद्देनज़र छात्र-छात्राओं को जोड़ने तथा प्रचार प्रसार के लिए बुधवार को प्राथमिक विद्यालयों में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसका थीम वसुधैव कुटुंबकम, भारत की अध्यक्षता एवं जी-20 समूह का विश्व शांति एवं प्रगति में योगदान रहा।

विद्यालय स्तर पर हुई इस प्रतियोगिता में 45156 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। खास बात यह रही कि सभी प्रतियोगिताएं बेसिक शिक्षा के परिषदीय विद्यालयों एवं माध्यमिक शिक्षा के विद्यालय में हुई। इसमें कुल 1127 प्रतिभागियों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बीते मंगलवार को इन विद्यालयों में स्लोगन प्रतियोगिता भी कराई गई, जिसमें 46346 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया और 1127 प्रतिभागियों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिसका थीम जी-20 था। इन दोनों प्रतियोगिताओं का आयोजन अब विकास खंड और जोनल स्तर पर 10 अगस्त को किया जाएगा, जिसमे विद्यालय स्तर के विजेता प्रतिभागियों द्वारा प्रतिभाग किया जाएगा।

श्रीधर/मोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular