वाराणसी (हि.स.)। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जी. किशन रेड्डी शुक्रवार को वाराणसी पहुंचे। रेड्डी यहां के नदेसर स्थित ताज होटल होटल में गुरुवार से शुरू हुई जी-20 की तीन दिवसीय बैठक में शामिल होंगे।
केंद्रीय मंत्री रेड्डी के आज लालबहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर पहुंचने पर जिलाधिकारी एस राजलिंगम और अन्य अफसरों ने पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र देकर उनका स्वागत किया। एयरपोर्ट से केंद्रीय मंत्री शहर के लिए रवाना हो गए। अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय मंत्री रेड्डी जी-20 के संस्कृति कार्य समूह और संस्कृति मंत्रियों की बैठक में शामिल होंगे। केंद्रीय मंत्री रेड्डी ताज होटल में पत्रकारों को जी-0 के संस्कृति मंत्रियों की बैठक की विस्तार से जानकारी भी देंगे।
इसके पहले उन्होंने अपने एक्स (पूर्व नाम ट्विटर) से जी-20 के संस्कृति कार्य समूह पर आधारित वीडियो शेयर कर लिखा कि भारत की समृद्ध संस्कृति और विरासत का आनंद लें। वाराणसी वह कालजयी शहर जो प्राचीन भारत का हृदय है जहां इतिहास और आध्यात्मिकता का संगम होता है।
श्रीधर/पवन
