Tuesday, April 7, 2026
Homeउत्तर प्रदेशजी-20 का डेलीगेट्स शुक्रवार शाम पहुंचेगा आगरा

जी-20 का डेलीगेट्स शुक्रवार शाम पहुंचेगा आगरा

आगरा(हि.स.)। जी-20 समिट के तहत जी-20 का डेलीगेट्स शुक्रवार की शाम आगरा पहुंचेगा। यहां उनके भव्य स्वागत और सुरक्षा की पूरी तैयारियां की जा चुकी हैं। इसके साथ ही जी-20 देशों के मेहमानों का आगरा में पैनल डिस्कशन के साथ ही ताज और आगरा किला भ्रमण का पूरा प्लान बन चुका है।

यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (जी-20) का आगरा में आगाज होने जा रहा है। समिट के तहत जी-20 देशों का डेलीगेट्स आज शाम आगरा पहुंच रहा है। 150 डेलीगेट्स में से कुछ आज एयरपोर्ट के रास्ते तो कुछ पैदल मार्ग से गाड़ियों से आगरा पहुंचेंगे। मेहमानों के भव्य स्वागत के लिए प्रशासन स्तर से पूरी तैयारियां की जा चुकी है। मेहमानों के रुकने के लिए बुक किये गए होटल्स में भी उनकी सुरक्षा व्यवस्था की पूरी तैयारी की जा चुकी है।

डेलीगेट्स आज शाम पांच बजकर 30 मिनट पर आगरा पहुंचेंगे। इसके बाद शाम छह बजकर 30 मिनट पर होटल में समिट के लिए पंजीकरण किया जाएगा। ताज होटल एंड कन्वेंशन सेंटर में उनके लिए आज रात्रि भोजन का आयोजन किया गया है। इसके पश्चात डेलीगेट्स कल 11 फरवरी को सुबह नौ बजे से महिला सशक्तीकरण पर पैनल डिस्कशन कर लंच के बाद दोपहर तीन बजे से पैनल डिस्कशन शुरू करेंगे। इसके पश्चात सभी मेहमान पांच बजकर 30 मिनट आगरा किला का भ्रमण करेंगे।

इसके पश्चात 12 फरवरी को नौ बजे से पैनल डिस्कशन कर लंच के बाद शाम को ताजमहल भ्रमण करेंगे। इसके बाद मेहमानों के लिए होटल ताज व्यू में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस सब के बाद जी-20 का डेलीगेट्स 13 फरवरी को सुबह दिल्ली के लिए रवाना हो जाएगा। आगरा में जी-20 के मेहमानों की सुरक्षा के लिए एटीएस के कमांडोज को तैनात किया गया है। इसके साथ ही पुलिस प्रशासन पूरी तरीके से सुरक्षा व्यवस्था का ध्यान रख रहा है।

श्रीकांत

RELATED ARTICLES

Most Popular