Sunday, March 29, 2026
Homeउत्तर प्रदेशजीवन में प्रगति के लिए पिता की सेवा कर लें उनका आशीर्वाद...

जीवन में प्रगति के लिए पिता की सेवा कर लें उनका आशीर्वाद : प्रमोद वर्मा

वाराणसी: फादर्स डे पर वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान

वाराणसी (हि.स.)। फादर्स डे पर रविवार को उत्तर प्रदेश भाईचारा कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद वर्मा के नेतृत्व में जुटे कार्यकर्ताओं ने गिरजाघर पेट्रोल पंप स्थित एक कटरा में क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान और अभिनंदन कर उनका आशीर्वाद लिया।

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद वर्मा ने कहा कि हमारे सनातन धर्म में पिता की सेवा करना तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त करना प्रगति का द्योतक है। बच्चों के प्रथम गुरु पिता ही होते हैं, जो अपने बच्चों को विपरीत परिस्थितियों में भी संघर्ष करने की प्रेरणा देते हैं। आज के दौर की संस्कृति के चलते समाज का नजरिया अपने अभिभावकों के प्रति तेजी से बदल रहा है। आज के युवा सिर्फ अपने बारे में ही सोच रहे हैं। पिता की सेवा व उनके बताए मार्गदर्शन पर चलने से वंचित हो रहे हैं।

अन्य वक्ताओं ने कहा कि सामाजिक संस्थाएं भी फादर्स डे पर कार्यक्रम कर बच्चों के दिलों में पिता के प्रति आस्था जगाने का कार्य करें। जिससे भटके हुए युवाओं को नसीहत मिल सके। वक्ताओं ने कहा कि किसी भी पिता की खुशी सबसे अधिक तब होती है, जब कहा जाता है कि आप का बेटा बड़ा योग्य है।

श्रीधर/राजेश

RELATED ARTICLES

Most Popular