गाजियाबाद(हि.स.)। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने बुधवार को जोन 5 में अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान चलाया । इस दौरान यहां पर रोहन एनक्लेव व सद्भावना कॉलोनी के बीच 50 हजार वर्ग मीटर भूमि में अवैध रूप से विकसित की जा रही अवैध काॅलोनी को ध्वस्त कर दिया गया।
सहायक अभियंता योगेश कुमार के नेतृत्व में जोन 5 की परिवर्तन दल के टीम बुधवार को डासना एनएच- 9 से सटी रोहन एनक्लेव सद्भावना कॉलोनी के बीच टंडन कंस्ट्रक्शन पर पहुंची और वहां पर मनोहर लाल टंडन दरबारी लाल टंडन तथा सुभाष चंद्र द्वारा अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनी को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया। जीडीए सचिव राजेश कुमार सिंह ने लोगों से अपील की है कि वह गाजियाबाद सीमा में प्रॉपर्टी खरीदने से पहले जीडीए में उसकी तस्दीक जरूर कर ले ताकि वह धोखे से बच सके।
फरमान अली
