Friday, April 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशजीडीए के उद्यान निरीक्षक के खिलाफ युवती ने दर्ज कराया दुष्कर्म का...

जीडीए के उद्यान निरीक्षक के खिलाफ युवती ने दर्ज कराया दुष्कर्म का मुकदमा

गाजियाबाद (हि. स.)। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) के उद्यान अधिकारी गोविंद सिंह पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए साहिबाबाद थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने युवती को मेडिकल जांच के लिए भेजकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। 

साहिबाबाद थाना प्रभारी विष्णु कौशिक ने बुधवार को बताया कि जीडीए के उद्यान निरीक्षक गोपाल सिंह के खिलाफ थाना साहिबाबाद में 376 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

घटना बीते 10 जनवरी की है। मोदीनगर के आनंद विहार की रहने वाली एक युवती नौकरी के लिए सिटी फॉरेस्ट में आई थी। तभी गोपाल सिंह से मिली थी। आरोप है गोपाल सिंह ने उसे नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ उसी दिन दुराचार किया था। 

पीड़ित युवती की शिकायत पर पुलिस ने गोविंद सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित युवती का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है, जांच रिपोर्ट आने के बाद विधिक करवाई की जाएगी। वहीं, परिजनों का कहना है कि साजिश के तहत गोविंद सिंह को फंसाया जा रहा है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular