Tuesday, March 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशजीका वायरस को रोकने के लिए बराबर करें दवा का छिड़काव :...

जीका वायरस को रोकने के लिए बराबर करें दवा का छिड़काव : जिलाधिकारी

सर्विलांस में लिए गये 1554 घर, पानी की टंकियों की हो रही निगरानी

कानपुर (हि.स.)। जीका वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग से लेकर प्रशासन विभाग सक्रिय है। जिलाधिकारी ने साफ निर्देश दिये हैं कि जीका वायरस की रोकथाम के लिए दवा का छिड़काव बराबर किया जाये। इसके साथ ही इसके स्रोत का भी पता लगाया जाये। चिन्हित घरों की बराबर मॉनिटरिंग की जाये, जिससे इसके फैलाव को रोका जा सके।

जिलाधिकारी विशाख जी अय्यर द्वारा प्रतिदिन जीका वायरस से प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर वहां किए जाने वाले कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया जा रहा है। जिसके क्रम में आज शिवकटरा क्षेत्र में जीका वायरस का एक मरीज मिलने से जिलाधिकारी द्वारा वहां का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान नगर निगम व स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा किए जा रहे सर्विलांस, सोर्स रिडक्शन, सैंपलिंग तथा उस क्षेत्र में फॉगिंग का कार्य किया जा रहा है, जिसमें 209 घरों का सोर्स रिडक्शन तथा 1554 घरों सर्विलांस किया गया। इस क्षेत्र में 05 टीमों द्वारा इनडोर फॉगिंग तथा 05 टीमों द्वारा आउटडोर फॉगिंग लगातार की जा रही है। टीम द्वारा 1519 पात्रों को चेक किया गया व 5 पात्रों को खाली कराया गया तथा सर्विलांस टीम द्वारा 6393 व्यक्तियों से सम्पर्क किया। जिलाधिकारी द्वारा वहां के स्थानीय लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि अपने घरों में साफ पानी को एकत्र न होने दें, मच्छरदानी का प्रयोग करें।

RELATED ARTICLES

Most Popular