आगरा (हि.स.)। आगरा में जूता कारोबारियों ने सरकार द्वारा एक जनवरी से जूतों पर बढ़ाये गए जीएसटी के विरोध में आज जूता कारोबार बंद रखने के साथ-साथ जुलूस निकालकर विरोध करने का संकल्प लिया है। इसी के तहत आज आगरा में जूते कारखाने बंद रहेंगे।
एक जनवरी से जीएसटी वृद्धि का दंश झेल रहे जूता कारोबारियों ने आज आगरा में जूता कारोबार बंद रखने और इस वृद्धि का विरोध करने के लिए जुलूस निकालने का संकल्प लिया है। आगरा शू फैक्ट्री फेडरेशन के पदाधिकारियों ने मंगलवार को सभी व्यापारियों से समर्थन मांगने के बाद ही आज इस जुलूस को निकाले जाने और जूता कारोबार बंद रखने का निर्णय लिया है।
इस निर्णय के तहत ही आज आगरा में हींग की मंडी बाजार बंद रखने के साथ- साथ 12 बजे रौक्सी सिनेमा पर एकत्रित हो वहां से जुलूस को कलेक्ट्रेट तक ले जाने और डीएम को ज्ञापन सौपने की बात कही है। सरकार ने एक जनवरी से एक हजार रुपए तक के जूते पर जीएसटी की दर पांच फीसद से 12 फीसद तक कर दी है।
श्रीकांत
