Saturday, April 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशजीएसटी पंजीयन व्यापारी सम्मान का प्रतीक : हरेंद्र प्रताप

जीएसटी पंजीयन व्यापारी सम्मान का प्रतीक : हरेंद्र प्रताप

गाजियाबाद(हि.स.)। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आह्वान पर राज्य कर विभाग व गाजियाबाद लोहा विक्रेता मंडल ने मंगलवार को लोहा मंडी व्यापारी जागरूकता और पंजीयन शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें जीएसटी के पंजीयन से होने वाले लाभ के बारे में लोहा व्यापारियों को विभाग के अधिकारियों विस्तृत जानकारी दी।

डिप्टी कमिश्नर खंड 17 आरके सिंह किंकर और असिस्टेंट कमिश्नर हरेंद्र प्रताप सिंह इस शिविर में मुख्य वक्ता रहे। हरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि जीएसटी पंजीयन व्यापारी सम्मान का प्रतीक है । देश एवं प्रदेश की विकास योजनाओं में जीएसटी के अंतर्गत पंजीकृत व्यक्तियों की सक्रिय भागीदारी होती है। जीएसटी पंजीयन व्यापारिक उन्नति की संभावनाओं का प्रथम सोपान है। जीएसटी कर प्रणाली में समस्त कार्य घर बैठे ऑनलाइन हो जाते हैं, जीएसटी से संबंधित किसी भी कार्य के लिए सरकारी कार्यालय में आने की आवश्यकता नहीं है, देश के किसी भी राज्य से खरीदे गए माल पर आईटीसी की निर्बाध सुविधा मिलती है। उन्होंने बताया कि डेढ़ करोड़ वार्षिक कारोबार सीमा तक के छोटे एवं मझोले व्यापारियों के लिए समाधान योजना है, उत्तर प्रदेश राज्य में पंजीकृत व्यापारियों के लिए 10 लाख रुपए की व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना है । बीमा योजना के लिए कोई प्रीमियम नहीं है, छोटे एवं मझोले व्यापारियों के लिए अत्यंत सरल रिटर्न फॉर्म सहज एवं सुगम है । शून्य खरीद बिक्री से संबंधित रिटर्न एसएमएस के माध्यम से दाखिल करने की सुविधा है। 5 करोड़ रुपए तक की वार्षिक कारोबार सीमा तक के व्यापारियों के लिए तिमाही रिटर्न भरनी है। केंद्र सरकार द्वारा संचालित पेंशन योजना का लाभ मिलता है। 40 लाख या उससे अधिक वार्षिक कारोबार करने वाले समस्त व्यापारियों को जीएसटी में पंजीयन कराने का प्रावधान है, परंतु ये लाभ लेने के लिए उससे भी कम वार्षिक टर्नओवर वाले व्यापारियों को जीएसटी में पंजीयन करा लेना चाहिए ।

डिप्टी कमिश्नर आरके सिंह किंकर में व्यापारियों की विभिन्न शंकाओं का समाधान किया ।

गाजियाबाद लोहा विक्रेता मंडल के अध्यक्ष डॉ.अतुल जैन ने बताया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा अधिक से अधिक संख्या में जिसमें पंजीकरण कराने हेतु आह्वान किया गया है। उसी अभियान के इस जगरूकता का आयोजन किया है। शिविर में सुबोध गुप्ता, अमरीश जैन, मोहनलाल अग्रवाल, आलोक मित्तल, अनिल जैन, सतीश बंसल, विनय शर्मा, मुकेश मित्तल, गौरव मिगलानी, रजत कौशिक, नरेश गुप्ता, पवन अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular